Headbar

Input Device क्या है? और यह कितने प्रकार के होते हैं?

 दोस्तों आप में से लगभग सभी को पता होगा कि इनपुट डिवाइस क्या है? और यह कितने प्रकार के होते हैं? यानी की What is Input Device in Hindi and Types of Input Device. अगर आपको थोड़ा बहुत भी कंप्यूटर के बारे में नॉलेज है तो आपने कंप्यूटर इनपुट डिवाइस का नाम जरूर सूना होगा।

आज के इस डिजिटल दुनिया में हर कोई कंप्यूटर , डेस्कटॉप या लैपटॉप का इसत्माल करता है करता है। यानि की कंप्यूटर की बिना आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में जीना असम्भव है। क्योकि हर जरुरी काम लगभग ऑनलाइन यानी की कंप्यूटर की मदद से ही होती है।

अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर जानते हैं या चालायें है तो आपको पता है होगा कि कंप्यूटर या लैपटॉप में बहुत से डिवाइस का इसत्माल किया जाता है। जिसकी मदद से कंप्यूटर को आप चला या कण्ट्रोल कर सकते हैं। जिसमें से एक इनपुट डिवाइस भी है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर को आसानी से कण्ट्रोल कर पाते है।

तो चलिये दोस्तों आज हम जानते हैं कि Input Device क्या है? और यह कितने प्रकार के होते हैं? 


Input Device क्या है? What is Input Device in Hindi?

Input Device
Input Device एक तरह का उपकरण है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर या डेस्कटॉप में डेटा या कण्ट्रोल सिग्नल को भेजने में किया जाता है। यानी की कंप्यूटर में हम डेटा या कण्ट्रोल सिग्नल्स को जिस उपकरण के द्वारा इनपुट करते है उसे Input Device कहते हैं।

जैसे कि- Keyboard, Mouse, Light pen, microphones, scanner, Graphic Tablet, Joy Stick, Track Ball, इत्यादि input device के उदहारण है।

Input Device एक हार्डवेयर है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर को कण्ट्रोल करते है अगर हम बात करें कि कीबोर्ड (keyboard) जो की Input Device है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में text लिख पाते है इससे यह समझ में आता है कि कीबोर्ड के इसत्माल से हम कंप्यूटर ऑपरेट करते है। 

ठीक keyboard की तरह है माउस ( Mouse) का इसत्माल हम किसी आइकॉन को सेलेक्ट करने के लिए इसत्माल करते है।

light pen का इसत्माल हम कंप्यूटर में hand writting. की तरह लिखने में इसत्माल करते है। ये सभी डिवाइस Input Device के उदहारण है।

 तो चलिए दोस्तों अब हम सभी तरह के Input Device को अच्छे से एक एक करके समझते हैं।


Input Device कितने प्रकार के होते हैं? Types of Input Device In Hindi?

Input device बहुत प्रकार के होते हैं जिनमें से निम्नलिखित प्रमुख है- 

1. Keyboard (कीबोर्ड) 

2. Mouse (माउस)

3. Microphones

4. Wecam

5. Touch Screen (टच स्क्रीन)

6. Scanner 

7. Digital Camera (डिजिटल कैमरा)

8. Trackball (ट्रैक बॉल)

9. OMR Reader

10. Joy Stick

ये सभी Input Device के उदहारण है। अब इन सभी को विस्तार से समझते है-

1. Keyboard (कीबोर्ड):- 

.Keyboard एक इनपुट डिवाइस है जिसका काम टेक्स्ट लिखने में किया जाता है। इसको हिंदी में कुंजीपटल कहते हैं। जब हम कंप्यूटर का इसत्माल कर रहे होते हैं तो हम बहुत से डेटा को कंप्यूटर में फीड करना होता है जो हम कीबोर्ड की मदद से करते है। कीबोर्ड में कई प्रकार के बटन होते हैं जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में डेटा डाल पाते है। और निर्देश देते हैं। 

कीबोर्ड का बटन दिखने में बिल्क़ुल टाइपराइटर की तरह है होता है लेकिन इसमें फंक्शन उससे ज्यादा होता है।

कीबोर्ड (keyboard) कंप्यूटर का बहुत ही महत्व्पुर्न् डिवाइस है जिस तरह मनुष्य का हाथ पैर ना रहे तो उनके बिना मनुष्य अपाहिज रहेगा उसी तरह अगर हम कंप्यूटर से उसका कीबोर्ड छीन लेंगे तो कंप्यूटर भी अपाहिज हो जाएगा।

इसका इसत्माल हम मुख्य्त Alphabets, numbers, command के साथ साथ अलग अलग प्रकार के डेटा को फीड करने के लिए करते है।

कीबोर्ड की प्रकार की बात कर तो यह मुख्त कंप्यूटर कीबोर्ड और लैपटॉप कीबोर्ड होते हैं लेकिन इसके साथ साथ यह Gaming, Thumb size, Numeric Keyboard, Ergonomics आदि तरह के होते हैं।

कीबोर्ड में कई तरह के कीबोर्ड की होते हैं। जैसे कि Typing Key, Function Key, Numeric Key, Control Key, Indicators इत्यादि।

2. Mouse (माउस) :-

यह एक इनपुट डिवाइस है जिसे हम pointing device भी कहते हैं। इसका इसत्माल कंप्यूटर या लैपटॉप के स्क्रीन पर किसी भी फाइल या फोल्डर को चुनने या खोलने के साथ साथ बंद भी करने के लिए किया जाता है।

माउस की मदद से कंप्यूटर या लैपटॉप इसत्माल करने वाला कंप्यूटर की स्क्रीन पर कहीं भी पहुँच सकता है। इसके मॉडल की बात कर तो यह कई प्रकार के होते हैं जिस तरह इसके मॉडल कई तरह के होते हैं ठीक उसी प्रकार इसके काम् यानी की फीचर अलग अलग होते हैं।

अगर हम बात कर की Mouse के फूल फॉर्म की तो इसका फुल फॉर्म  Manually Operated Utility For Selecting Equipment होता है।

अगर हम साधारण भाषा में कहे कि माउस क्या है? तो इसका सीधा जा जवाब होग- "माउस एक छोटा सा pointing device है जिसके इसत्माल से उप्योग्कर्ता कंप्यूटर की स्क्रीन पर कण्ट्रोल कर सकता है"

माउस की प्रकार की बात करें तो यह कई तरह से होते हैं जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बड़ी उसी तरह इसे भी बदला गया जो कुछ इस प्रकार है- 

Corded Mouse, Cordless or Wireless Mouse, Mechanical Mouse, Optical Mouse इत्यादि।

जिस तरह से टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है वैसे ही माउस इस बदलता जस रहा है जहां पहले हम बॉल माउस का इसत्माल करते थे वहीं पे अब हम वायरलेस माउस का इसत्माल कर रहे हैं। लेकिन धीरे धीरे माउस भी खत्म हो जाएगा क्योकि जिस तेजी से टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है अब हम AI का इसत्माल करने लगे हैं यानी की अब वॉइस से कमांड दे सकते हैं।

3. Microphones :-

यह एक ऐसी डिवाइस है हो आपकी वॉइस को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल में बदल देता है। फिर इस बदले हुए वॉइस को आप किसी मोबाइल या कंप्यूटर में ऑडीओ डिवाइस की मदद से इसे डिजिटल साउंड में सुन सकते हैं।

4. Wecam :-

यह एक वेब कैमरा होता है जो कंप्यूटर नेट्वर्क की मदद से चालू समय में होने वाली घटना को दिखाता है। यह आम तौर से USB या फयर्वायर की केवल से जुड़ा होता है।

5. Touch Screen :-

यह एक इलेक्ट्रॉनिक विसुअल डिस्प्ले होता है जो माउस की बदले में इसत्माल किया जा रहा है या यु कहे कि यह माउस को रिप्लेस कर दिया है। इसकी मदद से यूजर डायरेक्ट स्क्रीन को टच करके फाइल तो ओपन या क्लोज कर सकते हैं। इससे यूजर को कंप्यूटर की साथ लगाव अच्छा हो जाता है।

6. Scanner :-

यह एक ऐसी डिवाइस है जो किसी भी फोटो या डाक्यूमेंट्स को डिजिटल फाइल में कन्वर्ट कर देता है। इसकी मदद से हम कंप्यूटर एडिटिंग कर सकते हैं photographic प्रिंट, पोस्टर या मैगज़ीन या पेज़ को डिजिटल फाइल में कन्वर्ट कर देता है। यानी की scanner एक ऐसी डिवाइस है जो  hardcopy को डिजिटल कॉपी में बदल देता है।

7. Digital Camera (डिजिटल कैमरा) :-

यह एक ऐसा डिवाइस है जो इमेज और विडीओ को डिजिटल फॉर्मेट में कैप्चर करता है। आजकल ज्यादातर बाजार में इसी तरह के कैमरा बेचीं जाती है। इससे जो भी फोटो या विडीओ शूट किया जाता है उसको हम USB केबल से सीधा हम अपने कंप्यूटर में ले सकते हैं।

डिजिटल कैमरा के फायदे की बात कर तो यह बहुत ही फायदेमंद है 

इसमें छोटे से मेमोरी कार्ड से हज़ारों फोटोज को स्टोर किया जा सकता है। इसमें आवाज के साथ साथ विडीओ को भी रिकॉर्ड किया जा सकते हैं।और अगर जगह खाली नहीं है तो आप जगह खाली भी कर सकते हैं बस कुछ इमेज डिलीट करके।

8. Track ball( ट्रैक बॉल) :-

ट्रैक बॉल एक माउस कि तरह ही काम करता है जो एक प्रकार का pointing device है। इसके ऊपर एक बॉल जैसा आकर बना होता है जिस घुमाने पर कंप्यूटर स्क्रीन का curser भी घूमता है।बॉल को जिस दिशा। में घुमाया जाता है curser भी उसी दिशा में घूमती है। यानी की यह बिल्क़ुल माउस की तरह काम करता है।जिस तरह माउस में दो बटन होती है उसी तरह इसमें भी दो बटन होता है। जब बटन की जरुरत होती है तो बटन दबाया जाता है। 

9.  OMR Reader( ओएमआर रीडर) :-

ओएमआर का पूरा नाम "Optical Mark Reader" होता है।  अगर आपने कभी सरकारी या प्राइवेट एग्जाम दिया होगा तो आपने जरूर देखा होगा कि एक शिट होती है जिसमें उत्तर एक गोले को पेन्सिल से डार्क करना होता है। उसी पेन्सिल के मार्क को पढ़ने के लिए ओएमआर रीडर की जरुरत पड़ती है।

यानी की ओएमआर रीडर एक प्रकार का scanner होता है जो एक इनपुट डिवाइस है जो काश तौर पर किसी काश प्रकार के चिन्ह्, या मार्क्स पहचान करने के काम आता है। 

अगर हम OMR  Reader के फायदे की बात कर तो यह OMR Sheet को 1 घंटे में 10000 प्रतिलिपि को जाँच सकता है।  अगर आप किसी कीबोर्ड दे डेटा फीड करते है तो उसमें आपसे गलतियां हो सकती है लेकि वहीं अगर आप ओएमआर रीडर की मदद से करेंगे तो गलतियां ना के बराबर होगा।

10. Joystick (जॉयस्टिक) :-

यह एक तरह का इनपुट डिवाइस है यह आधार पर छरि के साथ बना होता है जब छरि किसी दिशा में घूमती है तो कंप्यूटर की स्क्रीन पर curser भी उसी दिशा में घूमती है। यानी की इसमें धुरी और छरि का बहुत रोल है। 


Conclusion

मेरे प्यारे दोस्तों आज आपने सिखा की "इनपुट डिवाइस क्या है? और यह कितने प्रकार के होते हैं? " और साथ ही इनपुट डिवाइस की सभी प्रकार को अच्छे से जाना। जैसे कि कीबोर्ड क्या है? माउस क्या है? इनपुट डिवाइस क्या है? Input device क्या है? इत्यादि। 

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको बेहद पसंद आयी होगी। आशा करता हु की यह जानकारी आप अपने परिचित के साथ भी शेयर करेंगे। 

धन्यवाद।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ