Headbar

स्टार्टअप Unicorn क्या है? What is Unicorn Startup?

 दोस्तों आज हम बहुत की मजेदार बात जानने वाले है अगर आप बिज़नेस करते है या करना चाहते है तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ना । क्योकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि "स्टार्टअप युनिकोर्न (Unicorn Startup) क्या है?" यानी की What is Startup Unicorn? इस पोस्ट के माध्यम से हम जानने वाले है कि कैसे कोई छोटी आईडिया से शुरू हुई कंपनी आज अरबो डॉलर का बिज़नेस कर रही है और इन कंपनीयों को unicorn स्टार्टअप क्यों कहा जाता है? तो चलिए जानते हैं कि स्टार्टअप Unicorn क्या है? Unicorn meaning in hindi. Unicorn Startup तो चलिये दोस्तों जानते हैं विस्तार से वो भी हिंदी में।



स्टार्टअप Unicorn क्या है? Startup Unicorn In Hindi

Unicorn Startup

 कोई भी प्राइवेट या वो कंपनी जिसका Valuation, 1 Billion Doller से ज्यादा हो जाता है उन कंपनी को फाइनेंशियल दुनिया में Unicorn Startup( युनिकोर्न स्टार्टअप) कहते हैं।

Unicorn एक शब्द है जिसे उस स्टार्टअप के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसका valuation 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा होता है। इसे सबसे पहले Venture Capitalist "Aileen Lee" द्वारा दिया गया था।

भारत में बहुत सी कंपनीयों को Unicorn का टैग मिला हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा निम्नलिखित कंपनीयाँ है-

  • डिजिटल पेमेंट कंपनी बिलडेस्क ( BillDesk)- इसका इस्तेमाल भुगतान करने के लिए किया जाता है।
  • पाइन लैब ( Pine Lab) - यह कंपनी भी भुगतान करने लिए सुविधा प्रदान करता है।
  • बायजुस (Byju's) - यह एक ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम चलाता है।
  • Oyo - यह एक ऐप है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन होटल बुक कर सकते हैं और यह होटल भी प्रोवाइड करता है।
  • Swiggy - इस ऐप के जरिये आप फूड ऑनलाइन आर्डर करके अपने घर पर मंगा सकते हैं।
  • Zomato - इस ऐप की मदद से आप फूड अपने घर पर ला सकते हैं ऑनलाइन आर्डर करके। यानी की यह एक फूड डिलीवरी ऐप है।
  • Paytm Mall - यह एक retel बिज़नेस है।

स्टार्टअप का Unicorn बनने से क्या फायदा है? Unicorn Startup India

जब कोई कंपनी अपना valuation एक बिलियन डॉलर से ज्यादा बना लेता है तब वह कंपनी Unicorn के लिस्ट में आ जाता है। यानी की तब कंपनी का ग्रोथ होने वाला। होता है जो बहुत तेजी से होगी। इसलिए जब कंपनी का ग्रोथ तेजी से होने लगती है तब इन्वेस्टर उस कंपनी में अपना पैसा लगाना शुरू कर देता है।

इन्वेस्टर का सीधा मकसद पैसा कमाना होता है जितना ज्यादा हो सके इसकी इन्वेस्टर हमेशा यह देखता है कि कंपनी का बाजार कैसा है, कंपनी की ग्रोथ की सम्भावना इत्यादि देखकर ही इन्वेस्टर पैसा लगाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सके।


इंडिया का सबसे बड़ा Unicorn Startup. Top Startup Unicorn in India.

दोस्तों अब हम बात करने वाले है इंडिया के टॉप Unicorn Startup के बारे में,तो चलिये जानते है-

Fastest Unicorn Startup

  1. Paytm - paytm भारत का सबसे बारे Unicorn Startup में से एक है । यह भारत में डिजिटल पेमेंट की सेवा देने वाली कंपनीयों में से एक है। paytm 2015 में Unicorn Startup के लिस्ट में शामिल हुआ। तब इसकी valuation 7 बिलियन डॉलर थी। इसका Headquarters - Noida,Uttar Pradesh,India में है। यह एक E-Commerce Finance Industry है। इसका संस्थापक "विजय शेखर शर्मा" है। इसे 2010 में बनाया गया था। 
  2. Oyo  - यह एक hospitality इंडस्ट्री है जो सस्ते दामों में रूम प्रोवाइड करती है। यह 21 साल के रितेश अगर्वाल के द्वारा 2013 में बनाया गया था। इसका Headquarters- Gurgaon,Haryana, India में है।
  3. Byju's - यह एक एज्युकेशन टेक्नोलॉजी के आधार रखने वाली कंपनी है। इसका संस्थापक "Byju Raveendran" है। इस ऐप का इस्तेमाल पूरी दुनिया भर में 30 मिलियन से भी ज्यादा स्टूडेंट्स उपयोग करते है और इसके पेड सब्सक्राइबर लगभग 2000000 है। कंपनी के valuation अभी के समय में लगभग 20 बिलियन डॉलर है। इसका Headquarters- Bangalore, Karnataka,India में है। इसकी स्थापना 2011 में की गई थी।
  4. Swiggy - यह एक बहुत ही मूल्यवान फूड ऑनलाइन डिलीवरी ऐप है जो मिनटो में फूड डिलीवर कर देता है। इसका स्थापना 2014 में Nandan Reddy, Sriharsha, Majesty और Rahul Jaimini के द्वारा किया गया था। आज के समय में Swiggy का एप्लीकेशन 1 करोड़ लॉगो की द्वारा इनस्टॉल किया गया है। इसका Headquarters- Bangalore में है।
  5. Zomato - यह ऐप भी एक फूड डिलीवरी ऐप है जो ऱेस्त्रो से खाना सीधा हमारे घर तक आता है। इसकी स्थापना दिपेन्द्र गोयल, और पंकज चद्दा के द्वरा किया गया था। यह 2008 में आया था। इसका Headquarters- Gurgaon, Haryana, India में है।
  6. BigBasket - यह भारत का सबसे बड़ा ग्रोसरी दुकान है जिसे Hari Menon, V.S. Sudhakar, Vipul Parekh, Abhinay  Chaudhary और V.S Ramesh ने मिलकर 2011 में शुरू किया था।इस कंपनी में रोजाना 150000 आर्डर आते हैं। इसका Headquarters- Bangalore,India में है।
  7. Unacademy - यह एक ऐसी कंपनी है जो 2020 में Unicorn Startup के लिस्ट में शामिल हो गया था बस 5 सालोंं में। यह online learning platform है जो ज्यादातर सरकारी नौकरी और विशेष करके upsc का तैयारी करवाता है। यह 2015 में Gaurav Munjal, Hemesh  Singh, Roman Saini, और sachin gupta के द्वरा स्थापित किया गया।

Conclusion


मेरे प्यारे दोस्तों आज के इस ब्लॉग में आपने जाना की स्टार्टअप Unicorn क्या है? Fastest Unicorn startup, Unicorn Startup meaning in hindi इंडिया के टॉप कंपनीयाँ जो Unicorn स्टार्टअप लिस्ट में शामिल है उन सब के बारे में जाना। अगर कुछ छूट गया तो आप कमेंट में आप जानकारी दे सकते हैं।
मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। और आशा करता हु की आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी साझा करेंगे।

धन्यवाद।।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ