Headbar

Motherboard क्या है- मदरबोर्ड की पूरी जानकारी हिंदी में।

 कंप्यूटर के इस युग में  आपके मन में कभी ना कभी यह सवाल आया है होगा कि आखिर मदरबोर्ड क्या है (what is motherboard in hindi) मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं, मदरबोर्ड कैसे काम करता है मदरबोर्ड क्यों इतना महत्व्पुर्ण है। मदरबोर्ड की कीमत क्या होती है 

इस तरह के सवाल आपके दिमाग में आते है होंगे और अगर आप इन सारे सवालो के जवाब नहीं जानते हैं तो हम आपको इन सब सवालो के जवाब एक एक करके देने वाले है। और साथ ही Motherboard क्या है- मदरबोर्ड की पूरी जानकारी हिंदी में जानेंगे।

एक कंप्यूटर कई तरह के भागो से मिलकर बना होता है जैसे कि Monitor, CPU, Mouse इत्यादि लेकिन इन सब में एक CPU  बहुत ही काम की चीज़ होती है यानी की ये प्रमुख होता है इसी में लगभग सारे component होते हैं जो की कंप्यूटर को चलाने में मदद करता है। और अगर आप CPU को खोलेंगे तो उसमें हरे रंग का बॉक्स होता है जिसे मदरबोर्ड कहते हैं। मदरबोर्ड अकेला किसी काम का नहीं होता है इसकी कीमत इसमें लगे संघटक पे निर्भर करता है।

अब आपके दिमाग में यह सवाल चल रहा होगा कि आखिर Motherboard क्या है in hindi? मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं? मदरबोर्ड कैसे काम करता है? सबसे अच्छा मदरबोर्ड कौन सा होता है? तो घबराइये नहीं हम आपको बताएँगे इन सारे सवालो के जवाब। तो अंत तक बने रहे।



Motherboard क्या है? What is motherboard in hindi

मदरबोर्ड क्या है?
मदरबोर्ड एक circuit  बोर्ड होता है जो की CPU , Memory Unit, Printer, Mouse, keyboard और Graphic Card जैसी यँत्र को आपस में जोड़ता है।

मदरबोर्ड कंप्यूटर की माँ की तरह होती है जैसे एक घर में माँ सभी को एक साथ जोड़े रहती है ठीक उसी तरह मदरबोर्ड भी कंप्यूटर के सभी भागो को जोड़े रहती है। mother का मतलब माँ और board यानी की जिसमें सभी भाग जुड़े हो, उसे हम मदरबोर्ड कहते हैं।
मदरबोर्ड को कंप्यूटर का Nurvous System भी कहते हैं, मदरबोर्ड एक PCB यानी Printed Circuit Board होता है जिसे Logical Board कहते हैं। Motherboard एक प्लास्टिक शिट का बना होता है जिसमें बहुत सारे यन्त्रो को जोड़ने की लिए ports बनाया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहे तो "हर वह कॉम्पोनेन्ट जिसका इसत्माल हम कंप्यूटर को रन करने के लिए या computer का performance बडाने के लिए किया जाता है वो मदरबोर्ड का हिस्सा होता है।"

मदरबोर्ड कैसे काम करता है? Function of Motherboard

मदरबोर्ड कैसे काम करता है?
1.Component's Hub ( कॉम्पोनेन्ट हब)
2. Slots for External Peripherals (एक्सटर्नल के लिए स्लोट्स)
3. Power Distribution ( पावर वितरण)
4. Data Flow (डेटा बहाव)
5. BIOS 
6. CMOS Battery
7. Expansion Buses 

1. केंद्रीय बेकबोन :  मदरबोर्ड कंप्यूटर की रीड की हड्डी की तरह काम करता है क्योकि किसी भी कंप्यूटर को रन करने के लिए इसमें CPU, RAM, और Hard Disk को इनस्टॉल किया जाता है।

2. बाहरी पेरिफेरल के लिए स्लोट प्रदान करना: मदरबोर्ड हमें एक प्लेटफार्म उप्लबध कराता है जिसमें हम बाहरी यँत्र को जोड़ सके । जैसे कि कोई नए डिवाइस या interface यहाँ इनस्टॉल कर पाए।

3. Power Distribution ( ऊर्जा वितरण):  कंप्यूटर में जितने भी ऊर्जा वितरण होता है सारे के सारे Motherboard का ही काम होता है। सबसे पहले Power connector की मदद से बिजली Motherboard तक पहुँचती हैं जिसके बाद Motherboard से होते हुए कंप्यूटर की दूसरे भागो तक बिजली पहुँँचती है।

4. Data Flow ( डेटा फ्लो):  कंप्यूटर में जितने भी भाग होते हैं वो  
Motherboard से जुड़े होते हैं तो इसमें जो भी डेटा के स्थानांतरण होता है वो Motherboard के द्वारा ही होता है। यानी की Motherboard डेटा प्रवाह का काम भी करती है।

5. BIOS:  इसका फुल फॉर्म  Basic Input/ Output System होता है जो एक कंप्यूटर का महत्व्पुर्ण भाग होता है। यह बिल्ट-इन सॉफ्टवेयर होता है जो डिस्क से बिना प्रोग्राम्स को एक्सेस किये ,यह बता देता है कि कंप्यूटर क्या कर सकता है।

6. CMOS Battery: इस बैटरी को CR 2032 Cell बैटरी का इसत्माल करके पावर दिया जाता है। इसकी लाइफ मदरबोर्ड की लाइफ के लगभग बराबर होता है। इसका फुल फॉर्म Complementary metal oxide semiconductor होता है।

7.  Expansion Buses: इसका काम  आतंरिक हार्डवेयर जैसे कि RAM or CPU, और Expansion device (expansion उपकरण) जैसे ग्राफ़िक कार्ड या साउंड कार्ड के बीच जानकारी स्थन्तरित करने के लिए इनपुट/आउटपुट  का रास्ता देता है।


मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं? Types of Motherboard

मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?
मदरबोर्ड की बनावट की आधार पर यह दो प्रकार की होती है।
1. Integrated Motherboard
2. Non- Integrated Motherboard

1. Integrated Motherboard: जिस मदरबोर्ड में कंप्यूटर की विभिन्न उप्कर्णो को जोड़ने के लिए अलग से पोर्ट बनाये जाते हैं उन्हें Integrated Motherboard कहते हैं।

आजकल यह मदरबोर्ड PCs और Laptop इत्यादि में इसी का इसत्माल किया जाता है। इस मदरबोर्ड का यह फायदा है कि आप अपने कंप्यूटर के किसी भी भाग को आसानी से upgrade कर सकते हैं।

2. Non- Integrated Motherboard:  जिस मदरबोर्ड में आवश्यक उप्करणो को जोड़ने के लिए Ports नहीं होतें है उसे Non - Integrated Motherboard कहते हैं।

आजकल Non- Integrated Motherboard का इसत्माल स्मार्टफोन और टेबलेट इत्यादि में किया जाता है जिसके कारण आप इसे बाद में अपग्रेड भी नहीं कर सकते हैं।

Motherboard के उपकरण

मदरबोर्ड के उपकरण
मदरबोर्ड बहुत से उप्करणो से मिलकर बना होता है  इसमें विभिन्न प्रकार के पोर्ट्स होते हैं जिसमें कंप्यूटर की अलग अलग भागो को जोड़ा जाता है  जिसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है-

1. Serial Port
2. Parallel Port
3. PS/2 Port
4. USB Port
5. VGA Port
6. Power Connector Port
7. External Port
8. Game Port
9. DVI Port
10. Sockets
12. HDMI Port
12. Graphic Card
13  Processor

तो चलिए अब इन सभी पार्ट्स को एक एक कर समझते हैं

1. Serial Port
Serial Port
इस पोर्ट का प्रयोग जो अलग से मॉडेम या माउस को जोड़ने के लिए किया जाता है। 

2. Parallel Port
Parallel Port
इस पोर्ट का इसत्माल scanners और printer को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। इसे प्रिंटर पोर्ट भी कहा जाता है।

3. PS/2 Port
PS/2 port
इसका आकार गोल होता है इस पोर्ट में माउस और keyboard को जोड़ा जाता है। लेकिन आजकल इस तरह के पोर्ट का इसत्माल लगभग ना के बराबर किया जाता है।

4. USB Port
USB Port
 इस पोर्ट को तो लगभग आप सभी जानते और देखें भी है क्योकि यह बहुत ही फेमस पोर्ट है। इसका पूरा नाम Universal Serial Bus होता है। इस पोर्ट की माध्यम से आप किसी भी USB Device जैसे कि माउस, कि- बोर्ड , प्रिंटर, हार्ड डिस्क इत्यादि को आप जोड़ सकते हैं।

इसका ज्यादातर इसत्माल डेटा को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसका अविशकार भारतिये "श्रीमान अजय भट्ट" जी ने किया था।

5. VGA Port
VGA Port
 VGA की बनावट लगभग Serial Port की तरह ही होती है। यह कंप्यूटर मॉनिटर को जोड़ने की काम आता है।

6. Power Connector
Power Connector
 Motherboard को पावर से कनेक्ट करने के लिए पावर connector का इसत्माल किया जाता है। क्योकि पावर सीधे मदरबोर्ड में नहीं जाती पहले यह SMPS में जाती है उसके बाद मदरबोर्ड में जाती है।

7. External Port
External Port or Network Cable
इस तरह के पोर्ट का इसत्माल एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से जोड़ने के लिए किया जाता है। इनमेंं network cable को जोड़ा जाता है।

8. Game Port:
Game Port
 इस पोर्ट का इस्तेमाल Joystics और Game Consoles इत्यादि को जोड़ने की लिए इस पोर्ट का इसत्माल होता है।

9. DVI Port:
DVI Port
  इसका पूरा नाम " Digital Video Interface" होता है। इसका उपयोग LCD ,LED को कंप्यूटर से जोड़ने की लिए किया जाता है।

10. Socket:
Socket
 socket का इसत्माल speakers या microphones को कंप्यूटर से जोड़ने की किया जाता है।
इसकी आकार गोल होती है।

11. HDMI Port
HDMI Port
इस पोर्ट का इसत्माल किसी भी कंप्यूटर को विडीओ प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए किया जाता है।

12. Graphic Card

ग्राफ़िक कार्ड एक ऐसा उपकरण है जिसकी मदद से हम अपने कंप्यूटर में कोई भी फोटो या विडीओ या फिर कोई गेम खेल सकते हैं। इसे विडीओ कार्ड भी कहा जाता है।

13.Processor
Processor
यह मदरबोर्ड में लगा होता है जो की उस कंप्यूटर की जिसमें मदरबोर्ड लगा हुआ रहता है उसकी क्षम्ता के अनुसार लगा होता है i3, i5, और i 9 का नाम आपने सूना ही होगा।।

तो चलिए दोस्तों अब हम जानते हैं कि मदरबोर्ड कौन कौन सी कंपनी बनाती है।

Motherboard कौन कौन सी कंपनी बनाती है?

Motherboard बहुत से कंपनीयों द्वारा बनाया जाता है जिसमें से कुछ महत्व्पुर्ण  कंपनीयों के नाम निम्नलिखित है-


1. Intel
2. MSI
3. Asus
4. Booster
5. ASRock
6. Gigabyte
7. AMD
8. Aopen
9. ABIT


conclusion:

मेरे प्यारे दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको कंप्यूटर मदरबोर्ड की पूरी जानकारी समझ में आ गयी है और आप अब इसके बारे में बहुत कुछ जान चुके हैं। इसमें आपने जाना की मदरबोर्ड क्या है? मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं? मदरबोर्ड कौन कौन सी कंपनी बनाती है? और भी बहुत कुछ।
और इसके साथ साथ आप ने जाना की मदरबोर्ड में जितने भी पोर्ट इसत्माल होते हैं उसके बारे में।  

आपसे आग्रह है कि अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो आप अपने दोस्तों से भी साझा कर ताकि ज्ञान सभी को फ्री में मिल पाए।

धन्यवाद।





एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. If do not know|you don't know} where to get some free roulette motion, I created a listing of the most effective sites that mix free and real cash roulette video games. Roulette is not a recreation of talent, however more a recreation of likelihood. This makes the game of Roulette the perfect entry-level recreation that is ideal for novice gamblers outcome of|as a end result of} it requires completely no talent, focus, or complex strategies. The objective of Las Vegas on line casino roulette recreation is to try to 1xbet korea guess which numbered slot the ball will fall into subsequent. You place your bets on the roulette layout based on where you suppose the ball may land.

    जवाब देंहटाएं